पीसीसी में बन रहा है रोज खाना, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे जायजा लेने     

 


भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरी दुनिया में लाॅकडाउन की स्थिति निर्मित है, जिसकी चपेट में मध्यप्रदेश भी आ गया है जिससे पूरे प्रदेशवासियों को कई विभिन्न विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों में आर्थिक तंगी और भुखमरी जैसी समस्या एक विकराल रूप धारण करती जा रही है। उनकी इस विकराल समस्या से निपटने के लिए और उन्हें भुखमरी की कगार पर न आना पड़े, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ  की भावना को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों, गरीब वस्तियों के प्रत्येक परिवारों को भोजन पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।  कांगे्रस के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं और सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए मानव सेवा में भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे है। प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में रात-दिन प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में खाना जिसमें पूड़ी, सब्जी, खिचड़ी, नमकीन पैकेट एवं अन्य सामग्री बनवायी जा रही हैं।